{"_id":"65e8e27def0eb81c7607e0dc","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1028-316859-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुलमर्ग में बर्फबारी, कश्मीर घाटी में शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुलमर्ग में बर्फबारी, कश्मीर घाटी में शीतलहर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में 12 से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बर्फबारी हुई। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे शीतलहर जारी है। यहां अधिकतर जिलों में दिन का पारा 10 से 13 डिग्री के बीच चल रहा है, जबकि कई हिस्सों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे है। जम्मू संभाग में भी प्रात और रात को ठंड का अहसास कायम है। यहां दिन और रात के पारे में भारी अंतर है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 12 से 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पर्यटकों और यात्रियों को यात्रा एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है।
पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। किसानों को भी खराब मौसम के दौरान कृषि संबंधी गतिविधियां स्थगित करने की सलाह दी गई है। राजधानी श्रीनगर में दिनभर बादल छाए रहने से ठंड का अहसास बढ़ा। यहां दिन का पारा 13.5, पहलगाम में 10.9 और गुलमर्ग में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन में धूप खिली रही, लेकिन कमरों के भीतर ठंड का अहसास हो रहा है। यहां दिन का पारा सामान्य से 3.6 डिग्री गिरकर 21.3 और मंगलवार की रात का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 14.2, बटोत में 14.8, कटड़ा में 19.7 और भद्रवाह में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितना न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
लेह -11.2
गुलमर्ग -6.5
पहलगाम -2.9
कोकरनाग -1.3
कुपवाड़ा -1.5
श्रीनगर -1.5
काजीगुंड -0.6
बनिहाल 1.6
भद्रवाह 1.6
बटोत 4.5
कटड़ा 6.6