{"_id":"66f35f630bc3e47e0a0a5dc4","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1008-448809-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कल से करवट बदलेगा मौसम, 26 \n27 को बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कल से करवट बदलेगा मौसम, 26 27 को बारिश-बर्फबारी के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जम्मू के साथ कश्मीर में तपिश और उमस बढ़ी, पारा सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में पिछले कई दिनों ने शुष्क मौसम के कारण जम्मू के साथ कश्मीर में तपिश और उमस बढ़ी है। घाटी के अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में दिन के साथ रात में भी गर्मी का अहसास बढ़ा है। गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती से परेशानी बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 26 और 27 सितंबर को कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं।
कश्मीर में लगातार मौसम साफ रहने से श्रीनगर में गर्मी बढ़ी है। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री चढ़कर 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 12 सितंबर 2023 को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले 2014 तक 33 डिग्री पारा नहीं गया है। यहां 18 सितंबर 1934 को ऑलटाइम अधिकतम पारा 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। काजीगुंड में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री चढ़कर 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 12 सितंबर 2019 को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। इससे पांच साल बाद दोबारा गर्म दिन बीता है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 29.5, कुपवाड़ा में 33.7 और गुलमर्ग में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने से पसीने छूटे। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 67 रहने से उमस से भी कोई राहत नहीं मिल पाई। दिन का पारा सामान्य से 3.8 डिग्री चढ़कर 36.4 और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 31.8, बटोत में 29.9, कटड़ा में 33.6 और भद्रवाह में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।