फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू की तरह कश्मीर में भी बेहाल कर रही उमस

विज्ञापन
weather news
श्रीनगर में 34.6, काजीगुंड 34.0, जम्मू 37.2 डिग्री सेल्सियस पारा
विज्ञापन

- प्रदेश में आज कुछ हिस्सों में बारिश के आसार
- खबरा मौसम के बीच कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू की तरह कश्मीर घाटी में भी उमस परेशान कर रही है। घाटी के अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर रहने से 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा है। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में निरंतर रात्रि और तड़के बारिश हो रही है। लेकिन दिन में उमस से कोई राहत नहीं मिल पा रही। धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा लगातार प्रभावित हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। चार जुलाई को जम्मू संभाग के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसी तरह पांच से आठ जुलाई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना। खराब मौसम की सूरत में कुछ संभावित इलाकों में बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिर सकते हैं। श्रीनगर में दिनभर मौसम साफ रहने से गर्मी का अधिक अहसास हो रहा है। यहां दिन का पारा सामान्य से 5.0 डिग्री चढ़कर 34.6 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में भी दिन का पारा सामान्य से 6.5 डिग्री चढ़कर 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 29.1 और न्यूनतम तापमान 16.7 और गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 24.4 व न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में तड़के बारिश के बाद दिनभर मौसम साफ रहा। बरसात के आगे बढ़ने से उमस परेशान कर रही है। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 62 रहा। जम्मू में दिन का तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 31.8, बटोत में 29.1, कटड़ा में 33.5 और भद्रवाह में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में 53.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। लेह में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed