फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ उमस बढ़ी, घाटी में तेज धूप से चढ़ा पारा

विज्ञापन
weather news
चार से सात जुलाई तक प्रदेश में मध्य और भारी बारिश की संभावना
विज्ञापन

- बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की आशंका

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता बढ़ी है। संभाग के कुछ हिस्सों में रविवार को भी सुबह और दोपहर को बारिश से पारे से राहत मिली है, लेकिन इसके साथ उमस ने भी परेशान करना शुरू कर दिया है। कश्मीर में मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान में उछाल आया है। यहां कई जिलों में दिन का तापमान 33 डिग्री तक चल रहा है, जो सामान्य से चार से पांच डिग्री ऊपर है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, आगामी दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ने से तीन जुलाई तक जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में रात्रि और तड़के बारिश होगी। जबकि कश्मीर संभाग में दोपहर और रात में बारिश की संभावना है। चार से सात जुलाई के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे संभावित क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की आशंका है। सोमवार को भी जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू में रविवार तड़के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिसके बाद दिनभर हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही। बरसात के शुरू होने के साथ उमस भी बढ़ने लगी है, यहां रविवार को आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 73 रहा।
विज्ञापन


--
श्रीनगर में दिन का पारा 32.7 डिग्री
जम्मू में दिन का तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 31.4, बटोत में 29.1, कटड़ा में 32.9 और भद्रवाह में 32.3 डिग्री सेल्सियस किया गया। राजोरी में दोपहर को बारिश हुई। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 32.7 को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 12.6 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
त्रिकुटा पहाड़ियों पर धुंध से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित
कटड़ा। बरसात का मौसम शुरू होते ही धर्मनगरी सहित त्रिकुटा की पहाड़ियों पर रविवार को भी दिनभर बादल और धुंध छाई रही। इससे हेलिकॉप्टर सेवा सुबह कुछ उड़ानें भरने के बाद प्रभावित रही। हालांकि बैटरी कार व रोपवे सेवा जारी रही। हेलिकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके श्रद्धालुओं के हाथ निराशा लगी। उन्हें पैदल ही भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ा। पिछले तीन-चार दिन से बारिश व धुंध के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। शाम छह बजे तक करीब 25 हजार श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना हो चुके थे। भवन से मिली जानकारी के अनुसार, धुंध व बादल छाए रहने के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। वीकेंड को छोड़कर औसतन तीस हजार के करीब श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 32 हजार 317 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed