{"_id":"664d46aa3ae26b57020e5c2e","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1008-364728-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू में पारा छठे दिन 41 पार पर \nटिका, संभाग में लू का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू में पारा छठे दिन 41 पार पर टिका, संभाग में लू का येलो अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, सड़कें सूनीं, 28 तक राहत नहीं
-कश्मीर के भी कई जिलों में तापमान 30 डिग्री के ऊपर गया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पहाड़ और मैदान भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। जम्मू संभाग में लगातार छठे दिन मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। जबकि कश्मीर के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर है। मौसम विभाग ने जम्मू संभाग में 22 व 23 मई को लू का येलो अलर्ट जारी किया है। 28 मई तक तपिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
जम्मू में लगातार दिन का तापमान 41 डिग्री के ऊपर होने से जनजीवन प्रभावित है। यहां दिन के साथ रात के तापमान में भी तपिश बढ़ी है। जम्मू संभाग में दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। सुबह 10 बजे के बाद लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। होपहर के समय चलने वाली लू के थपेड़ों के कारण अधिकांश सड़कों और बाजारों में दिन के समय सन्नाटा नजर आ रहा है। जिनके लिए घर से निकलना जरूरी है वह चेहरा व मुंह कपड़े से ढक कर घर से बाहर निकल रहे हैं। सरकार ने गर्मी को देखते हुए संभाग के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। तपिश का आलम यह है कि सुबह आठ बजे भी स्कूल जाने वाले बच्चे सिर ढंक कर घर से निकल रहे हैं। कश्मीर में मौसम साफ रहने से कई जिलों में अधिकतम तापमान तीस डिग्री के ऊपर चला गया है। हालांकि घाटी में रात के समय ठंडक कायम है। प्रदेश के अधिकतम हिस्सों में दिन का तापमान 5 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- --
कहां कितना अथिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
जम्मू 41.0
बनिहाल 30.4
बटोत 30.9
कटड़ा 37.3
भद्रवाह 32.6
श्रीनगर 30.0
पहलगाम 26.2
गुलमर्ग 19.8
-- -- -- -- -- -- -
सेहत के लिए एडवाइजरी जारी
प्रचंड गर्मी को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र और स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें बच्चों और खास तौर पर बुजुर्गों को खुली धूप में निकलने से परहेज करने , गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करने के लिए कहा गया है। हल्के रंग और जहां तक संभव हो के कॉटन के कपड़े पहनने और सिर को धूप से बचाने के लिए तौलिया, टोपी व छाता का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है।