{"_id":"66270cd022f2233fed097679","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1008-346137-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारिश से घाटी में मौसम सुहावना, जम्मू में चलीं ठंडी हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारिश से घाटी में मौसम सुहावना, जम्मू में चलीं ठंडी हवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रदेश में अप्रैल के अंत तक गर्मी से बनी रहेगी राहत, कई हिस्सों में बारिश के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। निरंतर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ से खासतौर पर कश्मीर में अप्रैल में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में सोमवार की शाम को हल्की और तेज बारिश हुई। जम्मू समेत अन्य हिस्सों में भी बादल छाने के साथ ठंडी हवाएं चलीं। दोनों ही संभागों में रात में ठंडक कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अप्रैल के अंत तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 अप्रैल तक बादलों के गरजने के साथ कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। 26 से 28 अप्रैल को मैदानी इलाकों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 29 और 30 अप्रैल को भी कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम के बदले मिजाज से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से नीचे चल रहा है। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन शाम को अचानक हल्के बादल छाने के साथ हवाएं चलीं। इससे गर्मी से राहत मिली। जम्मू में दिन का पारा 33.7 और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में 5.4 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत में 2.7 मिलीमीटर बारिश हुई और यहां अधिकतम तापमान 22.3 और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में अधिकतम तापमान 29.6 और भद्रवाह में 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का पारा 22.0 और न्यूनतम 6.7, पहलगाम में अधिकतम 19.8 और न्यूनतम 1.9 और गुलमर्ग में अधिकतम 12.2 व न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में रविवार रात का तापमान माइनस माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।