{"_id":"661b09c9b636a4c78e092b54","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1008-340045-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में\n\nबारिश, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी
विज्ञापन
प्रदेश में 16 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
- जम्मू में अधिकतम पारा 34 पार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई हिस्सों में बारिश के साथ उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने से गर्मी से हल्की राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 14 से 16 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी होगी। इसके बाद 19 और 20 अप्रैल को भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
खराब मौसम में किसानों को कृषि संबंधी गतिविधियां स्थगित करने की सलाह दी गई है। इसके साथ पर्यटकों और यात्रियों को यात्रा एडवाइजरी के तहत यात्रा करने को कहा गया है। जम्मू में शनिवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दोपहर को धूप खिली, लेकिन शाम को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। यहां अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम पारा 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम से पुंछ, रियासी और राजोरी में बारिश हो रही थी। बनिहाल में अधिकतम तापमान 23.2, बटोत में 23.3, कटड़ा में 31.3 और भद्रवाह में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में दोपहर बाद से बारिश हो रही थी।
-- -
पर्वतीय इलाकों में ठंड
पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से फिर ठंडक का अहसास हुआ है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का पारा 18.5 और गुलमर्ग में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में 4.6, बटोत में 3.1, भद्रवाह में 1.0, कुपवाड़ा में 2.1 और गुलमर्ग में 1.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में 3.2, गुलमर्ग में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।