{"_id":"660dc07e00f517ac0f023a64","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1008-333912-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में पारा 32 डिग्री तक पहुंचा, कश्मीर में मौसम बना सुहावना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के कई मैदानी हिस्सों में बुधवार को बारिश, ओलावृष्टि के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। कश्मीर में बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां कई जिलों में दिन का पारा गिरा है। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के कारण अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया, हालांकि मंगलवार की रात में 17.8 डिग्री सेल्सियस पारा रहने से ठंडक कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश जिलों में शाम को हल्की व तेज बारिश हुई। कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। श्रीनगर में दिन का तापमान 17.1 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 13.3, गुलमर्ग में 9.0 और लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में मौसम साफ रहने के कारण दिन में गर्मी का अहसास बढ़ा है। बनिहाल में दिन का पारा 20.8, बटोत में 22.5, कटड़ा में 28.3 और भद्रवाह में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजोरी के मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। बुद्धल थन्नामंडी के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरी है।