{"_id":"65d5220f10b00d901101ad94","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1008-307198-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारिश-बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां, जम्मू-श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारिश-बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां, जम्मू-श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी बंद
विज्ञापन
श्रीनगर एयरपोर्ट से 23 उड़ानें रद्द, कटड़ा-सांझीछत चाॅपर और बैटरी कार सेवा प्रभावित
उज्ज दरिया में फंसे चार कर्मियों को बचाया, डोडा में तीन कच्चे आवासों को नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ से जनजीवन प्रभावित है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को भी बारिश और बर्फबारी ने दुश्वारियां बढ़ा दीं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाया। रामबन के कई हिस्सों में पहाड़ों से पत्थर गिरने के साथ भूस्खलन हो रहा है। प्रदेश के कई आंतरिक मार्ग बंद हो गए हैं। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 23 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा तीसरे दिन भी बाधित रही, बैटरी कार सेवा भी प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को मौसम में सुधार आएगा, लेकिन 27 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ की आशंका है।
कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई है। विश्व विख्यात गुलमर्ग में 48 घंटों में 3 फीट से अधिक बर्फ गिरी है। श्रीनगर में दो दिन में 41.4 एमएम बारिश हुई है। काजीगुंड में 24 घंटों में 76.8 एमएम, पहलगाम में 40.1 एमएम बारिश हुई। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में 1 सेंटीमीटर बर्फबारी और 26.0 मिलीमीटर बारिश हुई। कुपवाड़ा में 41.9 एमएम, बानिहाल में 83.6 एमएम, बटोत में 49.6 एमएम, भद्रवाह में 58.8 एमएम बारिश हुई है। श्रीनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक जावेद अंजुम ने बताया कि बर्फबारी के चलते दोपहर के बाद की सभी उड़ानें रद्द हुई। सुबह सिर्फ 11 उड़ानें ही संचालित हो पाईं। उज्ज दरिया में अचानक जलस्तर बढ़ने से उसमें फंसे निर्माण कंपनी के एक सुपरवाइजर और तीन कर्मचारियों को एसडीआरएफ की टीम ने क्रेन की मदद से बाहर निकाला। तरनाह नाले में जलस्तर बढ़ने से यहां बनाए गए दो अस्थायी वैकल्पिक मार्ग टूट गए हैं, जिससे बड़े माल वाहक चालकों की आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। राजोरी, पुंछ में मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बारिश बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि हुई है। उधमपुर के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। पत्नीटॉप, नत्थाटाप, सनासर, पंचैरी, मोंगरी, लांदर, बसंतगढ़ जैसे दुर्गम एवं ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों के साथ शहर में बर्फबारी हुई। डोडा में दो दिन से जारी बारिश और भूस्खलन से तीन कच्चे आवासों को नुकसान पहुंचा है। निचले इलाकों में भूस्खलन हुआ है। जम्मू में दोपहर को कुछ समय के लिए झमाझम बारिश हुई। यहां 5.6 मिलीमीटर पानी बरसा। कटड़ा में 10.4 और बनिहाल में 45.3 मिलीमीटर बारिश हुई।
-- -- -- -- --
कश्मीर में शीतलहर, प्रदेश में दिन का पारा सामान्य से 7 से 10 डिग्री तक गिरा
जम्मू। मौसम में आए बदलाव से कश्मीर में फिर शीतलहर ने जोर पकड़ा है। यहां अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री तक गिर गया है। राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री गिरकर 3.0, पहलगाम में सामान्य से 5.5 डिग्री गिरकर 1.4 और गुलमर्ग में सामान्य से 3.1 डिग्री गिरकर माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान भी माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में भी न्यूनतम तापमान माइनस 0.7, पहलगाम में माइनस 0.5, कुपवाड़ा में माइनस 0.4, कोकरनाग में माइनस 0.3 और लेह में माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन का तापमान 17.5 और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 2.0, बटोत में 3.4, भद्रवाह में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो