फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू में आसमान से बरस रही आग, पारा 42.7 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
weather news
कश्मीर में भी गर्मी कर रही बेहाल, श्रीनगर में तापमान 33.2 डिग्री, आज बारिश के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर में प्रचंड गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जम्मू में लगातार दिन के पारे के 42 डिग्री के ऊपर रहने से जनजीवन प्रभावित है। संभाग के अन्य मैदानी इलाकों में लू के प्रभाव से हर कोई परेशान है। कश्मीर के पहाड़ भी तप रहे हैं। घाटी के कई जिलों में दिन का पारा 32 से 33 डिग्री के बीच चल रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। आगामी दिनों में मौसम में बदलाव के साथ 4 जुलाई तक कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

जम्मू में दिन के साथ रात में भी तपिश परेशान कर रही है। यहां सुबह से ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। हालत यह थी कि इलेक्ट्रानिक उपकरणों से हटते ही पसीने छूट रहे थे। दोपहर को भीषण गर्मी में हर कोई बेहाल रहा। तेज धूप के साथ लू ने हर किसी को परेशान किया। दिन के समय अधिकांश बाजार खरीदारों से सूने रहे। यहां दिन का पारा सामान्य से 5.7 डिग्री चढ़कर 42.7 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 32.4, बटोत में 30.8, कटड़ा में 39.4 और भद्रवाह में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहने से तपिश का अहसास बढ़ा है। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 3.2 डिग्री चढ़कर 33.2 और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम 11.4 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed