{"_id":"6605e4d10fa82c16af06e4b4","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1005-329938-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घाटी के सात जिलों में मार्च में कम बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घाटी के सात जिलों में मार्च में कम बरसे बादल
विज्ञापन
- मौसम विभाग के आंकड़ों में शोपियां अत्यधिक कम वर्षा वाला एकमात्र जिला
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर संभाग के सात जिलों में मार्च माह के 28 दिनों में कम वर्षा दर्ज की गई है, जबकि शोपियां एकमात्र जिला है जहां इस अवधि के दौरान बहुत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार श्रीनगर, अनंतनाग, बडगाम, बांदीपोरा, गांदरबल, कुलगाम और कुपवाड़ा में एक से 27 मार्च तक कम बारिश हुई है।
आंकड़ों के अनुसार, श्रीनगर में सामान्य वर्षा 102.2 के मुकाबले 80.5 मिलीमीटर (एमएम) दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान बारिश में 21 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। हालांकि अनंतनाग में सामान्य वर्षा 125.6 एमएम की तुलना में 74.0 एमएम दर्ज की गई है, जबकि बडगाम में इस अवधि के दौरान 58.2 एमएम वर्षा दर्ज की गई है।
बांदीपोरा और गांदेरबल में क्रमशः 49 और 24 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि कुलगाम में 44 और कुपवाड़ा में 46 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सामान्य वर्षा 101.2 एमएम के मुकाबले 76 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई है, यहां केवल 24.3 एमएम बारिश हुई है। हालांकि बारामुला और पुलवामा में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों ने 31 मार्च तक जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। इसमें कहा गया है कि दो बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ केंद्र शासित प्रदेश को प्रभावित कर रहे हैं।