फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू संभाग में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से कई सड़कें बंद

विज्ञापन
weather news
- धुंध से कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित, प्रदेश में 13 अगस्त तक बारिश के आसार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में सोमवार की रात और मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर रहे। पहाड़ों पर हो रही बारिश से तवी और चिनाब दिरया का दिनभर जलस्तर बढ़ा रहा। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से कई सड़कें बंद रहीं। धुंध और बादल छाए रहने से कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित रही।

मौसम में बदलाव से पारे में गिरावट आई है। हालांकि कश्मीर में मौसम साफ रहने से श्रीनगर जम्मू से अधिक गर्म रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 13 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। खराब मौसम की सूरत में संभावित क्षेत्रों में भूस्खलन, बाढ़ और पहाड़ों से पत्थर गिरने की आशंका है।
विज्ञापन


राजोरी-बुद्धल सड़क पर पस्सियां गिरने से तीन घंटे यातायात बंद रहा। सांबा में देर रात से सुबह तक हुई बारिश से 24 सड़क मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। जीएमसी उधमपुर में नाले का पानी ओवरफ्लो होने से कई वार्डों में पानी घुस गया। पुंछ में सुरनकोट तहसील मुख्यालय और गांव दराबा में दुकानों और घरों में पानी घुस गया। मेंढर में नदी उफान पर रहने से सड़कों पर पानी भर जाने से दो घंटे यातायात बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

कठुआ में सर्वाधिक 117.5 एमएम बारिश
कठुआ में पिछले चौबीस घंटे में सर्वाधिक 117.5 एमएम बारिश हुई। यहां मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हुई है। दियालाचक्क-छल्ला मार्ग पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली ढांचा भी प्रभावित हुआ है। जम्मू में सोमवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी रहा। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई है। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 83 रहा। पिछले 24 घंटे में जम्मू में 48.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 32.8 और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह रियासी में 45.5, उधमपुर में 101.6 और सांबा में 30 मिलीमीटर आसमान से पानी बरसा है।


-----
श्रीनगर में अधिकतम पारा 33.7 डिग्री

बनिहाल में अधिकतम तापमान 29.6, बटोत में 17.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 25.7, कटड़ा में 29.0 और भद्रवाह में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर संभाग में मौसम साफ रहने से गर्मी का अहसास हो रहा है। यहां अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री चढ़कर 33.7, पहलगाम में 28.8 और गुलमर्ग में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed