मौसम: बर्फबारी के चलते मुगल रोड बंद, इन इलाकों से बर्फ हटाने के काम में लगी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की टीम
जम्मू-कश्मीर में बढ़ती ठंड के साथ-साथ अब पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो गई है। बर्फबारी के चलते मुगल रोड को भी आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के तंगमर्ग, गुलमर्ग और बाबरेशी में गुरुवार सुबह चार बजे से 2 से 3 इंच तक ताजा हिमपात हुआ है। अधिकारी ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग (मेड) ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि वाहनों की स्किडिंग को रोकने के लिए केवल 4x4 सुविधा वाले वाहनों या टायरों पर बर्फ की जंजीरों वाले वाहनों को तंगमर्ग और गुलमर्ग के बीच जाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित मुगल रोड क्षेत्र में भी बर्फबारी के बाद मुगल रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही कश्मीर राजदान पास पर भी बर्फबारी शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद बाजारों में भीड़, कोरोना नियमों का नहीं हो रहा पालन, देखिए तस्वीरें