फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

कहीं झमाझम बारिश तो कहीं रहा इंतजार

विज्ञापन
weather
जम्मू। उमर भरी गर्मी के बाद रविवार को संभाग के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई तो कई इलाकों में बादल गहराने के बावजूद बारिश का इंतजार भर रह गया। जम्मू शहर के लोगों को सिर्फ ठंडी हवाओं से ही संतोष करना पड़ा। दोपहर बाद बादल छाए और ठंडी हवा ने गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि रात तक बारिश होने की संभावना भी गहराई रही।
विज्ञापन

कठुआ, बसोहली, हीरानगर और बिलावर में जमकर बारिश हुई, जिससे इससे नदी नाले उफान पर रहे। लोगों को कई दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली। वहीं जम्मू में दोपहर तक तेज धूप और उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। बिजली की अघोषित कटौती और वोल्टेज में उतार चढ़ाव से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से पार रहा।
विज्ञापन

दोपहर बाद आसमान पर बादल तो छाए, लेकिन देर शाम तक लोगों को बारिश होने का इंतजार ही रहा। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार सोमवार को भी जम्मू कश्मीर में मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। जम्मू में बादल छाएं रहेंगे और कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है। श्रीनगर में भी कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार है। जम्मू में बादल छाए रहने व बारिश से लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रहे सूखे और उमस व गर्मी की परेशानी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed