{"_id":"6435ca0b75ae01e1440d8456","slug":"weather-jammu-kashmir-jammu-news-c-10-jam1006-90448-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तपिश के दिखाए तेवर, दोपहर में सड़कें पड़ने लगीं सूनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तपिश के दिखाए तेवर, दोपहर में सड़कें पड़ने लगीं सूनीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के पारे में भी उछाला, मौसम साफ रहने से आगामी दिनों में राहत के नहीं आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अप्रैल के आगे बढ़ने के साथ पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। जम्मू में मंगलवार को दिन का पारा 34 डिग्री के करीब पहुंच गया है। दोपहर के समय खरीदारों से सड़कें सूनी पड़ने लगी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम के साफ रहने से गर्मी बढ़ेगी। खासतौर पर जम्मू में पारा चालीस डिग्री तक पहुंच सकता है। कश्मीर के पारे में भी उछाल आया है।
जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर को सीधी धूप में तपिश का भरपूर अहसास हुआ। पिछले कई दिनों से मौसम के लगातार साफ रहने से पारे में तेजी से उछाल आया है। दिन के समय बाजारों में भीड़ भी कम हुई है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री चढ़कर 33.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री चढ़कर 27.2, बटोत में 24.6, कटड़ा में 30.5 और भद्रवाह में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री चढ़कर 25.1, पहलगाम में 19.3 और गुलमर्ग में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।