{"_id":"6053c0638ebc3ecbaa3c452e","slug":"weather-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu231614041","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के पारे में उछाल: बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के पारे में उछाल: बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी
Fri, 19 Mar 2021 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर का मौसम
- फोटो : बासित जरगर
मौसम साफ रहने से जम्मू-कश्मीर के तापमान में उछाल आया है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 4-7 डिग्री ऊपर चला गया है। जम्मू में तपिश से पसीने छूट रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 21-22 मार्च को मौसम के फिर बिगड़ने की चेतावनी दी है। इसमें जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू में गुरुवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर मौसम साफ रहने से दोपहर को तपिश का अहसास हुआ। राहगीरों के पसीने छूटे। गर्मी बढ़ने से दिन के समय बाजारों में रौनक कम होने लगी है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री गिरकर 30.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 22.8, बटोत में 21.6, कटड़ा में 28.0, भद्रवाह में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिनका तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री चढ़कर 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.6, गुलमर्ग में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन