फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather in jammu kashmir

कड़ाके की ठंड का कहर जारी, पहलगाम में माइनस 8.7 डिग्री पारा

विज्ञापन
weather in jammu kashmir
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है। संपूर्ण कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन भी माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। हालांकि जम्मू जिले में न्यूनतम तापमान में हल्का सुधार आया है। यहां पर बीती रात न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिन इलाको में बिजली गुल हुई है। वहां पर ठंड से पहले ही परेशान लोगों की समस्या रूम हीटर, ब्लोअर आदि न चलने की वजह से और बढ़ गई है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के मामले में पहलगाम माइनस 8.7 डिग्री के बाद दूसरे नंबर पर गुलमर्ग रहा है। यहां पर न्यूनतम तापमान मानइस 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। काजीगुंड में माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। वहीं जम्मू संभाग के बटोत में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हुई है। यहां पर माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तापमान में ओर गिरावट दर्ज होने से ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। 22 से 25 दिसंबर तक कई इलाको में बर्फबारी और बारिश होने पर लोगों को कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिलेगी।
इन क्षेत्रो में रही कड़ाके की सर्दी
स्थान तापमान (न्यूनतम)
श्रीनगर माइनस 6. 0
पहलगाम माइनस 8. 7
गुलमर्ग माइनस 7. 9
बटोत माइनस 2. 1
जम्मू 2. 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed