फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather expected to remain clear in Jammu Kashmir till 25, avalanche warning at many places

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में तपिश के लिए रहें तैयार, 25 तक मौसम साफ रहने के आसार, कई जगहों पर हिमस्खलन की चेतावनी

Sat, 22 Apr 2023 06:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 06:44 PM IST
सार

जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ हल्के बादलों के साथ हुई। उतार-चढ़ाव के बीच तपिश से राहत रही। दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री गिरकर 30.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Weather expected to remain clear in Jammu Kashmir till 25, avalanche warning at many places
उधमपुर में छाए रहे बादल - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश हुई। इसके अलावा श्रीनगर, पुंछ और राजोरी में हल्के बादल छाए रहे।मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। इससे तपिश बढ़ेगी। हालांकि तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री नीचे चल रहा है।

विज्ञापन


जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ हल्के बादलों के साथ हुई। उतार-चढ़ाव के बीच तपिश से राहत रही। दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री गिरकर 30.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री गिरकर 19.2, बटोत में 4.7 डिग्री गिरकर 19.0, कटड़ा में 4.4 डिग्री गिरकर 27.0 और भद्रवाह में 8.6 डिग्री गिरकर 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में 0.9 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से 5.7 डिग्री कम होकर 16.6 पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहलगाम में 5.9 डिग्री से 13.4 और गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का माइनस 2.6 डिग्री रहा।

प्रदेश के सात जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने शुक्रवार को अगले 24 घंटों के लिए सात जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। जेकेडीएमए ने कहा कि डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, बारामुला और कुपवाड़ा जिले में समुद्र तल से 2500 से 3200 मीटर ऊपर कम खतरे का हिमस्खलन होने की आशंका जताई है।

 

गांदरबल जिले में 2800 मीटर ऊपर मध्यम खतरे का हिमस्खलन होने की आशंका जताई है। इस दौरान इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed