{"_id":"649c6147716e62599c033375","slug":"weather-changed-in-jammu-kashmir-scorching-heat-day-rain-in-evening-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: जम्मू संभाग में दिन में भीषण गर्मी, शाम को इंद्रदेव ने बरसाईं राहत की बूंदें, कश्मीर में भी ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: जम्मू संभाग में दिन में भीषण गर्मी, शाम को इंद्रदेव ने बरसाईं राहत की बूंदें, कश्मीर में भी ठंडक
Wed, 28 Jun 2023 10:05 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:05 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तेज धूप से तपिश का अहसास हुआ।
विज्ञापन
जम्मू में झमाझम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग में बुधवार को दिन भर सूर्यदेव प्रचंड रहे। शाम को इंद्रदेव ने राहत की बूंदें बरसाकर ठंडक पहुंचाई। कई हिस्सों में बारिश से पारे में गिरावट आई है। कश्मीर में लगभग मौसम साफ रहा, यहां सोनमर्ग और अन्य पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
खराब मौसम के कारण माता वैष्णो देवी के लिए चॉपर सेवा प्रभावित हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तेज धूप से तपिश का अहसास हुआ।
विज्ञापन
शाम को तेज हवाएं चलने के साथ बादल छा गए। इसी बीच बारिश से मौसम सुहावना बन गया। देर शाम तक रुक-रुककर बारिश जारी थी। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 36.0 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 58 रहा।
विज्ञापन
कठुआ में दोपहर बाद बारिश हुई। उधमपुर में बादल छाए रहे। बनिहाल में दिन का पारा 27.7, बटोत में 27.8, कटड़ा में 32.0 और भद्रवाह में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिनभर धूप खिलने के बाद शाम को बादल छा गए थे।
यहां दिन का तापमान 29.2, पहलगाम में 25.2 और गुलमर्ग में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।