फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

गर्मी और उमस से छुटकारा मिला

विज्ञापन
weather
अखनूर। शुक्रवार शाम को क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश होने पर एक सप्ताह से गर्मी और उमस से होने वाली परेशानियों से लोगों को छुटकारा मिला है। क्षेत्र के मैरा मेंदरिया, चौकी चौरा सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश होने पर लोगों को गर्मी और उमस से छुटकारा मिला है। विवेक कुमार ने बताया एक सप्ताह से बारिश नहीं होने पर परेशानी का समाना करना पड़ रहा था। संवाद
विज्ञापन

बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
आरएस पुरा। उपजिले में शुक्रवार शाम को बारिश के चलते कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। कई दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल बना होने पर आसमान पर छाई काली घटा के बाद हुई बारिश से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली।
विज्ञापन

दूसरी ओर किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं होने पर खेतों में लगाई धान सूखने पर किसान चिंतित थे। किसान रामलाल का कहना है कि तीन-चार घंटे तक अगर अच्छी बारिश होने पर किसानों के लिए बेहतर है। इन दिनों न तो किसानों को नहरी पानी उपलब्ध हो रहा है और न ही सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति, जिससे खेतों में लगी धान सूख रही है। किसान दर्शन लाल का कहना है कि इस बार क्षेत्र में काफी कम बारिश होने पर किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार अधिक गर्मी के चलते जमीन भी जरखेज बनी होने पर किसानों को पहले धान लगाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बारिश होने पर धान सहित अन्य फसल के लिए बेहतर होने के साथ लोगों को पड़ रही, उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमस से तप रहे लोगों को छुटकारा मिला
अरनिया। करीब एक सप्ताह से उमस से तप रहे लोगों को आखिर शुक्रवार को छुटकारा मिल ही गया। लो वोल्टेज की मार से भी बड़ी राहत मिली। शाम करीब साढे़ चार बजे अचानक बादलों का जमावड़ा शुरू हो गया। दस मिनट बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसने न केबल लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, बल्कि लो वोल्टेज से भी छुटकारा दिला दिया।

दूसरी ओर किसानों को भी राहत मिली। ओम प्रकाश, शशि पाल, मनोहर सिंह, आत्मा राम, देश राज व मोहन सिंह आदि स्थानीय किसानों का कहना है कि एक सप्ताह से उमस से धान फसल सूखने की कगार पर पहुंच चुकी थी। खेतों में लगाए गए पंप सेट भी चल नहीं पा रहे थे। अब इस समस्या से छुटकारा मिल गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed