फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weapons recovered from terrorist hideout in Ramban forest, helper of terrorists arrested in Shopian

जम्मू-कश्मीर: रामबन के जंगल में बने आतंकी ठिकाने से हथियार बरामद, शोपियां में दहशतगर्दों का मददगार गिरफ्तार

Tue, 02 May 2023 12:05 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 02 May 2023 12:05 AM IST
सार

अधिकारियों के अनुसार जिले की खाड़ी तहसील के बुजुल्ला इलाके के जंगल में हथियार होने की सूचना मिली थी। इस पर एसओजी बनिहाल की एक टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
Weapons recovered from terrorist hideout in Ramban forest, helper of terrorists arrested in Shopian
रामबन में आतंकी ठिकाने से मिले हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने सोमवार को रामबन में आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया। यहां से हथियार बरामद हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार जिले की खाड़ी तहसील के बुजुल्ला इलाके के जंगल में हथियार होने की सूचना मिली थी। इस पर एसओजी बनिहाल की एक टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


जंगल में एक आतंकी ठिकाने का पता चला। यहां से दो ग्रेनेड, एक यूबीजीएल थ्रोअर, एके-47 राइफल के 17 राउंड, नौ एमएम के सात कारतूस, एक वायरलेस सेट और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि आतंकी ठिकाने को नष्ट कर दिया है। बनिहाल थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

एके-47 राइफल के साथ लश्कर का आतंकी मददगार गिरफ्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कीगाम इलाके में आतंकी मददगार को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक एके-47 राइफल, मैगजीन, दस गोलियां और एक बैग बरामद हुआ है। ओजीडब्ल्यू की पहचान तनवीर अहमद वानी निवासी गांव दारमदोरा के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के लिए काम कर रहा था। सोमवार को यह कार्रवाई पुलिस और सेना की 44-आरआर बटालियन के जवानोें ने एक संयुक्त तलाशी अभियान में की। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed