फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weapons reaching gangsters and drug smugglers from across the border.

जम्मू-कश्मीर: सीमा पार से गैंगस्टर व नशा तस्करों तक पहुंच रहे हथियार, सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

Mon, 28 Sep 2026 01:59 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 28 Sep 2026 01:59 PM IST
सार

जम्मू संभाग में गैंगस्टरों और नशा तस्करों से बरामद हथियारों के तार सीमा पार बैठे लोगों से जुड़ने के बाद पुलिस सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में युवाओं और नाबालिगों को लालच देकर हथियार व नशे की खेप पहुंचाने के लिए नेटवर्क में शामिल करने की आशंका सामने आई है।

विज्ञापन
Weapons reaching gangsters and drug smugglers from across the border.
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू संभाग में गैंगस्टरों और नशा तस्करों के पास से बरामद हो रहे हथियारों के तार सीमा पार से जुड़ रहे हैं। पुलिस जांच में यह सामने आया है। इसके बाद अब सुरक्षा एजेंसियों हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क तक पहुंचने पर है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सीमा पार से हथियार किस रास्ते पहुंचाए जा रहे हैं और स्थानीय स्तर पर इन्हें गैंगस्टरों व तस्करों तक कौन पहुंचा रहा है।

विज्ञापन

जम्मू में हाल के मामलों में पुलिस और जांच एजेंसियों ने गैंग से जुड़े लोगों तथा नशा तस्करों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए। जांच में इनके संपर्क सीमा पार बैठे लोगों से होने की जानकारी सामने आई है। एजेंसियां अब हथियारों की बरामदगी को केवल स्थानीय अपराध की घटना के तौर पर नहीं देख रही हैं, बल्कि इसके पीछे काम कर रहे पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही हैं।

पुलिस के अनुसार सीमा पार बैठे हैंडलर युवाओं और कम उम्र के लड़कों को भी इस नेटवर्क में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। नाबालिगों को छोटी रकम का लालच देकर हथियार या नशे की खेप पहुंचाने जैसे काम में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। पुलिस अब ऐसे युवाओं की पहचान और उनके ऑनलाइन संपर्कों की भी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर पेट्रोलिंग से सोशल मीडिया पर नजर
पुलिस ने गैंगस्टरों और सीमा पार बैठे लोगों के बीच सोशल मीडिया के जरिए होने वाले संपर्कों पर निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध अकाउंट, ऑनलाइन बातचीत और युवाओं को गैंग से जोड़ने की कोशिशों पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए पुलिस का मीडिया सेल और साइबर टीम लगातार सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस ने जो हथियार और ड्रग्स बरामद किए हैं, उनके लिंक क्रॉस बॉर्डर से मिल रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को गैंग से जोड़ने की कोशिश हो रही हैं। पुलिस की साइबर पेट्रोलिंग इस पर नजर रख रही है। पाकिस्तान की युवाओं को इस नेटवर्क में जोड़ने की कोशिशों को कामयाब नहीं होने देंगे। -जोगिंद्र सिंह, एसएसपी जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed