फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Water reached the canals, farmers engaged in paddy irrigation

Jammu News: नहरों में पहुंचा पानी, धान की सिंचाई में जुटे किसान

Wed, 01 Oct 2025 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 01 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Water reached the canals, farmers engaged in paddy irrigation
अरनिया। सीमावर्ती क्षेत्र की नहरों में पानी की आपूर्ति होते ही किसान धान की सिंचाई में जुट गए हैं। सिंचाई विभाग ने अस्थाई तौर पर जम्मू में क्षतिग्रस्त नहर को बहाल कर दिया है। लगभग 40 दिन पूर्व बाढ़ से डेढ़ सौ मीटर नहर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद नहर में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

इससे सीमावर्ती क्षेत्र के किसान धान की सिंचाई के लिए चिंतित थे। सिंचाई विभाग की तरफ से युद्ध स्तर पर नहर का मरम्मत कार्य किया गया है जिसके चलते नहरों में पानी की आपूर्ति को सुनिश्चित हो पाई है। सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई विभाग के कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन


गांव आल्हा के किसान लवली सिंह ने बताया कि नहर में पानी की आपूर्ति न होने के चलते किसान चिंतित थे। क्षेत्र में नहरों के अलावा सिंचाई का और कोई विकल्प नहीं था लेकिन सिंचाई विभाग ने समय पर नहरों में पानी की आपूर्ति कर दी है। उन्होंने कहा कि धान की आखिरी सिंचाई भी मुकम्मल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमावर्ती गांव चक माजरा के किसान दविंदर सिंह ने बताया कि नहर में पानी पहुंचने पर किसानों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा कि समय पर धान की सिंचाई हो गई है। इसके चलते अच्छी पैदावार होना तय है।


इस मुद्दे पर क्षेत्र के जेई ईशान सैनी ने बताया रविवार से नहरे में पानी छोड़ दिया गया है। सीमावर्ती क्षेत्र में अगले दो दिन में धान की सिंचाई मुकम्मल हो जाएगी। फिलहाल क्षतिग्रस्त नहर को अस्थाई तौर पर बहाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed