{"_id":"5d7950ee8ebc3e014e27f571","slug":"water-problem-samba-news-jmu192997628","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदून पंचायत में पानी के लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदून पंचायत में पानी के लाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। राजपुरा तहसील की मदून पंचायत में पेयजल किल्लत व्याप्त है, जिस कारण लोगों को बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। गत बुधवार को ट्यूबवेल की मोटर जल गई थी, जिसे आठ दिन बाद भी बदला नहीं गया है। विभाग की ओर से इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाने पर क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।
स्थानीय पंच सुरेश कुमार, गणेश शर्मा, हरदेव शर्मा, तृप्ता देवी, प्रीती देवी व सुरेष्टा देवी ने बताया कि गत बुधवार को ट्यूबवेल की मोटर जल गई थी, जिस कारण क्षेत्र में पेयजल संकट व्याप्त है। विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद आठ दिन बाद भी कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। इस कारण लोग पेयजल समस्या के लिए दरबदर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पानी का कोई अन्य साधन नहीं होने पर लोगों में रोष है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की अगर जल्द पेयजल आपूर्ति को सुचारु नहीं किया गया तो लोग विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। इस बाबत उन्होंने एसडीएम घगवाल को भी समस्या से अवगत करवा दिया है।