{"_id":"69f90f7cb93fab57fd09d33a","slug":"water-problem-samba-news-c-289-1-sjam1009-112300-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जल संकट से जूझ रहे मदून के लोग, पांच दिनों से आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जल संकट से जूझ रहे मदून के लोग, पांच दिनों से आपूर्ति ठप
विज्ञापन
संप टैंक में लीकेज से बर्बाद हो रहा पानी, ट्यूबवेल की मोटर भी खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। राजपुरा क्षेत्र के मदून गांव में बीते पांच दिनों से पानी की किल्लत है। ट्रांसफॉर्मर जलने से जलापूर्ति बाधित है। ट्यूबवेल की मोटर भी खराब है। ग्रामीण रमेश लाल, अमरनाथ, मोती लाल, जीत कुमार ने बताया कि पिछले लोग दूरदराज इलाकों से पानी लाने को मजबूर हैं। अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या हल नहीं हुई है।
घगवाल के नौनाथ क्षेत्र में हाईवे के किनारे जलशक्ति विभाग के संप (सेप्टिक) टैंक में लीकेज से पानी व्यर्थ बह रहा है। ग्रामीण राम पाल शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में पेयजल की किल्लत होने के बावजूद पानी की बर्बादी चिंता का विषय है। लोगों ने प्रशासन और विभाग से मांग की कि जल्द ट्यूबवेल की मोटर ठीक कर जलापूर्ति बहाल की जाए। सेप्टिक टैंक में लीकेज दुरुस्त की जाए।
-- -- -
मदून गांव के टयूबवेल की मोटर की मरम्म्त करवाई गई है। पंप को ठीक किया गया है। एक-दो दिन में पानी की आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
-संजीव वर्मा, जेई, जलशक्ति विभाग
--
जलशक्ति विभाग के संप टैंक गत 35 साल पहले बनाए गए हैं। लीकेज की जानकारी नहीं है। जांच कर इनकी मरम्मत के लिए प्लान तैयार किया जाएगा।
सौरभ पाधा, जेई सिविल, जलशक्ति विभाग