{"_id":"6834c747ad0d799a66043dcd","slug":"water-problem-samba-news-c-289-1-sjam1009-106462-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पांच दिन से जलापूर्ति ठप, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पांच दिन से जलापूर्ति ठप, लोगों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। गर्मियां बढ़ते ही शहर में जलसंकट गहरा गया है। सांबा के चक मंगा रकवाल और उसके साथ लगते वार्ड नंबर 13 में पिछले पांच दिन से पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे लोग परेशान हैं।
स्थानीय लोग बार-बार जल शक्ति से शिकायत कर चुके हैं लेकिन उसके बाद भी जलापूर्ति के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे। लिहाजा लोगों को मजबूरन पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रवि कुमार, रमेश कुमार, रामलाल, खेमराज, रिंकू कुमार और नीटू कुमार ने बताया कि चक मंगा रकवाल और उसके साथ लगते वार्ड नंबर 13 में आए दिन पानी को लेकर कोई न कोई समस्या खड़ी रहती है। उनके अनुसार लोगों की प्यास बुझाने वाले ट्यूबवेल की कभी मोटर तो कभी ट्रांसफार्मर और कभी वाल्व खराब रहते हैं। बार-बार जलापूर्ति ठप होने से लोग परेशान हो चुके हैं। लोगों ने कहा कि यहां जलापूर्ति करने के लिए ट्यूबवेल तो बनाया गया है लेकिन वहां नियमित कर्मचारी नियुक्त नहीं हैं, जबकि ट्यूबवेल पर तैनात अस्थायी कर्मचारी मोटर चलाकर अपने अन्य काम धंधों पर चले जाते हैं। लोगों ने मांग की है कि सिड़को चौक के साथ बने ट्यूबवेल स्टेशन पर दो स्थायी कर्मियों को नियुक्त किया जाए ताकि लोगों को नियमित पानी मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले चौबीस घंटों में विभाग ने लोगों को नियमित जलापूर्ति में आने वाली बाधाओं को खत्म नहीं किया तो लोग प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
बॉक्स
इलाके में पानी की समस्या को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं थी। फील्ड कर्मचारियों से पता चला है कि ट्रांसफार्मर में कोई खराबी है। मोटर या अन्य किसी तकनीकी खराबी का कामकाज मैकेनिकल विंग देखता है। मैकेनिकल विभाग मोटर ठीक करेगा तो हम जलापूर्ति कर पाएंगे। फिर भी संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। -फारूक खान, एईई, जल शक्ति विभाग सांबा
विज्ञापन
छह माह से चल रहा पाइप बिछाने का काम
उधर, जिले के रामगढ़ के बरोटा कैंप के लोगों ने कहा कि उनके गांव में गत छह माह से जल शक्ति विभाग की ओर से जल जीवन मिशन के तहत पाइप बिछाने का काम चल रहा है, जो आज तक पूरा नहीं किया गया है। इससे उन्हें पानी की किल्लत बनी हुई है। स्थानीय पूर्व कैप्टन चमन लाल, बोध राज, रोशन लाल, स्वर्ण सिंह और राकेश कुमार आदि ने कहा कि उनके गांव में पाइपें तो बिछाई जा रही हैं लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे उन्हें पैसे चुका कर पानी खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने उपायुक्त राजेश शर्मा को भी अपनी समस्या से अवगत करवाया है। उनका कहना है कि गत छह माह से उनके गांवों में पाइपों का काम पूरा नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
बाॅक्स
गांव बरोटा की पांच गलियों में पाइपें बिछा दी गई है। दो गलियों की बाकी हैं। लेबर ही नहीं मिल रही है। कुछ लोग भी प्लास्टिक की पाइप का विरोध कर रहे हैं। सरकार की ओर से जो काम मिलता है, हमने उसी पर अमल करना है। जल्द ही पाइप बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा व दोनों गलियों में पानी की आपूर्ति की जाएगी।
-विकास
एईई जल शक्ति विभाग विजयपुर