{"_id":"67ed9ed92870ad17f30f10e3","slug":"water-problem-samba-news-c-289-1-sjam1009-105680-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पांच दिन से नहीं आया पानी, टैंकर मंगवाकर बुझा रहे प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पांच दिन से नहीं आया पानी, टैंकर मंगवाकर बुझा रहे प्यास
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड 15 में निजी टैंकर से पानी ारीद रहे लोग।
सांबा। कस्बे के वार्ड 15 के मंडी ठलोरा में कुछ मोहल्लों में पांच दिन से पानी ही नहीं आ रहा है। इससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय महिला सुरेष्टा देवी, मुकेश और मंजीत सिंह ने कहा कि उनके मोहल्ले में गत पांच दिन से पानी ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मोटरपंप का वाल खराब हो गया था। इसकी आज तक मरम्मत ही नहीं करवाई गई है। इससे उन्हें पानी की परेशानी बनी हुई है। उनके अनुसार वे लोग निजी टैंकर से 700 रुपये खर्च कर पानी मंगवा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी वे जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के पास अपनी समस्या लेकर जाते हैं तो वे टाल मटोल कर उन्हें वापस भेज देते हैं। ऐसे में गर्मी के बढ़ने से लोग पानी को लेकर परेशान हैं। उन्होंने उपायुक्त से अपील की है कि लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाया जाए।
बाक्स
विभाग के पास बजट की कमी है। बजट आने पर मरम्मत करवा दी जाएगी। नए वाल लगवा दिए जाएंगे।-
हुकम सिंह
कार्यकारी अभियंता जल शक्ति विभाग सांबा