फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

Jammu News: टूटी पाइप से 3 दिन से बाधित पेयजल आपूर्ति, लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
water problem
दोमाना। पाइप टूटने से तीन दिन से लोअर मुट्ठी की बाधित जलापूर्ति से परेशान लोगों ने पूर्व सरपंच मुट्ठी राजरूप सिंह चिब की अध्यक्षता में जम्मू-अखनूर नेशनल हाईवे पर मुट्ठी में प्रदर्शन किया। केवल शर्मा, अरुण सीके, बलबीर राज, बांसी लाल भट, धीरज कौल, सुमन कुमारी, रीता देवी, पोली देवी, नीना देवी ने कहा कि खुदाई के दौरान नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारियों से पाइप टूट गया था। इससे वार्ड 67 के लोअर मुट्ठी के लोगों को दूरदराज से पानी लाना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग को सूचना दिए जाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। सूचना पर पहुंचे एसएचओ दोमाना कुनाल सिंह जमवाल ने लोगों को समझाकर घर भेजा। लोगों ने चेताया कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नेशनल हाईवे जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आज नई पाइप डलवा देंगे
पाइप एनएचए से सड़क का काम करते टूटी है। लीकेज ठीक करने जेई को भेजा था। सड़क की खुदाई कर पाइप की लीकेज देखी तो पाइप पूरी टूट चुकी थी। मौके पर पाइप न मिलने से नई पाइप नहीं लग पाई। बुधवार शाम को ही पाइप का इंतजाम किया गया है। वीरवार सुबह नई पाइप लगा दी जाएगी। लोगों को टैंकर से पानी देने के लिए भी जेई को कह दिया है।
विज्ञापन

विजय गुप्ता, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed