{"_id":"68d5b442d5134f860f006594","slug":"water-problem-jammu-news-c-10-1-jam1005-722767-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बीते 24 दिनों से उस्ताद मोहल्ले के \nलोग बिना पानी के रहने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बीते 24 दिनों से उस्ताद मोहल्ले के लोग बिना पानी के रहने को मजबूर
सार
जम्मू के उस्ताद मोहल्ला वार्ड-9 में सितंबर से करीब 70 परिवारों को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। जर्जर पाइपलाइन और कम प्रेशर के कारण लोग मटमैला पानी पाने को मजबूर हैं। विभागीय आश्वासन के बावजूद समस्या बरकरार है।
विज्ञापन
कमर अली
विस्तार
- वार्ड-9 में टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे 70 घरों में पानी की किल्लत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के वार्ड-9 के उस्ताद मोहल्ले में सितंबर के पहले सप्ताह से ही पानी की सप्लाई बेपटरी है। यह स्थिति अभी तक पटरी पर नहीं लाैटी है। मोहल्ले में रहने वाले करीब 70 परिवारों के सामने पेयजल का संकट है। इन परिवारों ने कहा कि बीते 24 दिनों से वे ठेले पर ड्रमों को रखकर सचिवालय से पानी भरकर ला रहे हैं। इसके लिए मजदूरों को रोजाना 600 रुपये की दिहाड़ी भी दे रहे हैं। इस समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
उस्ताद मोहल्ला में जर्जर पाइप के सहारे सप्लाई किए जा रहे लो प्रेशर के पानी से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि जब कभी पानी आता है तो रुक-रुककर और मटमैला होता है। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है। अधिशासी अभियंता व विधायक युद्धवीर सेठी के आश्वासन के बाद भी सप्लाई सुचारु नहीं हुई है। शिक्षा विभाग में कार्यरत आबिद इकबाल ने बताया कि घर पर जो पानी का टैंक बना है उसके तल में ही पानी बचा हुआ है।
-- --
पानी की जरूरत के लिए सुबह-शाम लगानी पड़ रही सचिवालय तक दौड़
उस्ताद मोहल्ले में पेयजल का संकट इस कदर है कि घरों में लोगों के यहां पानी रखने के बर्तन,ड्रम सब खाली हैं। रोजाना सुबह व शाम को ड्रम लेकर सचिवालय तक दौड़ लगानी पड़ती है तब जाकर पानी का इंतजाम हो पाता है। समस्या को लेकर लोगों ने विभाग व प्रतिनिधियों से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन समस्या बरकरार है। जल्द से जल्द यदि समस्या का समाधान न हुआ तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
-रशीद कुरैनी
- नलों में प्रेशर कम आ रहा मटमैला पानी
- बीते 24 दिनों में जब भी कुछ देर नलों में पानी आया तो यह मटमैला था। इसे न तो पिया जा सकता है और न ही कपड़े धोने या दैनिक कार्य किए जा सकते हैं। पानी को लेकर ऐसा संकट है कि सुबह व रात में सचिवालय जाकर ड्रम या अन्य कैंटर में पानी भरकर लाना पड़ता है। घर पर खरीदकर पानी पी रहे हैं।
- मदन मोहन, स्थानीय निवासी
- आसपास सभी मोहल्लों में पानी आ रहा
-पंजतीर्थी से सप्लाई किए जा रहे पानी में रिहाड़ी, नरहैनी सहित उस्ताद मोहल्ले को लोगों को सप्लाई मिलती है। अन्य मोहल्लों में नियमित पानी मिल रहा है लेकिन उस्ताद मोहल्ले में समस्या बनी हुई है। विभाग यहां के लिए उदासीन रवैया अपना रहा है। विधायक से भी कहा गया लेकिन उन्होंने भी गंभीरता नहीं दिखाई।
-- मोहम्मद जमील, दुकानदार
-- -- -
उस्ताद मोहल्ले के लोगोंं की समस्या की जानकारी है। मौके पर जाकर कुछ दिन पहले ही निरीक्षण किया था। जर्जर पाइप लाइनों को बदलने की जरूरत है जिसे जल्द किया जाएगा। पानी की समस्या के समाधान के लिए विभाग गंभीर है। संभव है कि शुक्रवार तक समस्या का पूरी तरह समाधान हो जाए।
- तरनजीत सिंह, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग
-- -- --
उस्ताद मोहल्ले के आसपास पानी की सप्लाई को लेकर पाइपलाइन में कुछ जगह दिक्कतें थीं। इन्हें दुरुस्त करने के लिए जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जहां पर भी पेयजल संकट था उसे हर हाल में दुरुस्त कराया जाना हमारी प्राथमिकता है।
-- युद्धवीर सेठी, विधायक