{"_id":"62e83c07bf34f26dec474b8c","slug":"water-problem-jammu-city-news-jmu265160915","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी आपूर्ति का समय कम होने से बढ़ीं दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी आपूर्ति का समय कम होने से बढ़ीं दुश्वारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में पानी आपूर्ति का समय कम होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। संजय नगर सेक्टर दो, त्रिकुटा नगर, नरवाल, पुराना शहर, सिद्दड़ा, जानीपुर और बख्शी नगर सहित आसपास के इलाकों में लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे उनकी दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
जानकारी के अनुसार संजय नगर सेक्टर दो में 15 मिनट तक ही पानी की आपूर्ति हो रही है। पहले सुबह और शाम के समय पानी आता था, लेकिन अब दोपहर में आपूर्ति हो रही है। इससे लोग परेशान हैं। रोजमर्रा के काम निपटाने के लिए टैंकर भी मंगवाने पड़ रहे हैं। पुराने शहर के लिंक रोड क्षेत्र में सवा घंटा की बजाए आधा घंटा ही पानी मिल रहा है। जैन बाजार, मीर मिट्ठा और मोती बाजार समेत अन्य स्थानों में भी ऐसी ही हालत है। कुछ इलाकों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। त्रिकुटा नगर के अधिकांश इलाकों में तीन दिन से पानी नहीं आया है। मझीन, सिद्दड़ा, बठिंडी और सुंजवां क्षेत्र में भी लोग परेशान हैं। पानी की आपूर्ति कम समय हो रही है। कभी पानी बीस मिनट तो कभी बिलकुल भी नहीं आ रहा है। नरवाल और बाहु फोर्ट में पानी न आने से लोगों को टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
पेयजल किल्लत का समाधान किया जा रहा है। मौजूदा समय में स्टाफ की कमी है। नियमित कर्मचारी ही पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि पूरे शहर में पानी की आपूर्ति हो।
विज्ञापन
- विजय गुप्ता, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग
संजय नगर में पेयजल के लिए हाहाकार
नगर निगम के वार्ड 46 के तहत संजय नगर सेक्टर दो में एक सप्ताह से पानी का संकट गहरा गया है। स्थानीय निवासी कस्तूरी लाल शर्मा और निर्मल कुमार के अनुसार एक सप्ताह से पानी की व्यवस्था चरमरा गई है। दो-तीन दिन से पानी की आपूर्ति दिन में केवल एक बार हो रही है। वहीं, 10 से 15 मिनट तक ही पानी मिल रहा है। इससे परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल है।
रेशमघर कॉलोनी में भी बिगड़ने लगे हालात
वार्ड 13 रेशमघर कॉलोनी की मजदूर बस्ती और जंगम मंदिर वाली गली, वार्ड 28 में गुढ़ा बख्शी नगर, कासिम नगर, गुढ़ा कासिम नगर, गुढ़ा राजपूत मोहल्ला और बख्शी नगर बाजार सहित आसपास इलाकों में भी पानी की समस्या है। कभी पानी नहीं आ रहा है तो कभी मात्र आधा घंटा ही आपूर्ति हो रही है।