फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem in udhampur, water problem in jammu kashmir, water problem in india

पानी की परेशानी और लोगों की दर्दभरी कहानी, अफसरों की बेरुखी से मुश्किल में जिंदगानी

Sun, 03 Nov 2019 01:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 03 Nov 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
water problem in udhampur, water problem in jammu kashmir, water problem in india
पानी की समस्या - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में कैंबल डंगा पंचायत के कल्लर गांव में ग्रामीण एक वर्ष से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को सप्ताह में एक दिन ही कुछ मिनटों के लिए ही पानी की सप्लाई मिल रही है। जरूरत अनुसार पानी न मिलने के कारण ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। कई बार अधिकारियों के सामने परेशानी को रखने के बाद भी जरूरत अनुसार पानी नहीं मिला है।

विज्ञापन


पीएचई विभाग की लापरवाही के कारण एक वर्ष से सभी पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का ज्यादा समय घर की जरूरतों के लिए पानी का इंतजाम करने के इंतजार में गुजरता है। जब कभी पानी आता है तो चंद मिनटों के बाद ही सप्लाई को बंद कर दिया जाता है। दिन प्रतिदिन ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। -किरण कुमार
विज्ञापन


कई बार पीएचई विभाग के अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी को रखा है। कई बार शहर पहुंच कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपे हैं, लेकिन सिवाए आश्वासनों के ग्रामीणों को कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। घर की महिलाओं का ज्यादा समय पानी का इंतजाम करने में ही गुजर रहा है। उनकी मांग है कि प्रशासन इस परेशानी को जल्द से जल्द दूर कर राहत प्रदान करे। -अशोक कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई समारोह होने पर पानी का इंतजाम करना सबसे ज्यादा परेशानी बन जाता है

पानी के लिए ग्रामीणों को लंबा सफर तय कर प्राकृतिक जल स्रोतों पर जाना पड़ता है। जब कोई शादी या फिर व अन्य कोई समारोह होता है तो उनके लिए पानी का इंतजाम करना सबसे ज्यादा परेशानी बन जाता है। गांव में करीब 50 परिवार पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं और विभाग जानकर भी कुछ नहीं कर रहा है। -जगदीश

जरूरत अनुसार पानी की सप्लाई न मिलने के कारण सबसे ज्यादा परेशान महिलाएं हैं। महिलाओं के लिए घर के काम करना मुश्किल हो चुका है। खाना बनाने, पीने के लिए पानी का इंतजाम करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। एक वर्ष से यह परेशानी बनी हुई और जानकर भी पीएचई विभाग ने कुछ नहीं किया है। -सुभाष चंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed