{"_id":"66664918c1960e52d90da306","slug":"water-problem-in-rspura-rspura-news-c-312-1-sjam1007-101249-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: टूटी नहर से बह रहा पानी, सिंचाई में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: टूटी नहर से बह रहा पानी, सिंचाई में हो रही परेशानी
Mon, 10 Jun 2024 06:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा । इन दिनों किसान धान की रोपाई को लेकर खेत तैयार किए जाने के लिए बूंद- बूंद पानी को तरस रहे किसान टूटी नहर से पानी वहने पर किसानों ने रोष जताते हुए सिंचाई विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए शीघ्र समाधान करने की मांग की। किसान अशोक कुमार व तरसेम लाल का कहना है कि गांव चक असलम से दबलेड़ की तरफ जाने वाली नहर के किनारे टूटे हुए हैं ओर पानी वर्यथ हो रहा हैँ। सिंचाई विभाग के कर्मचारी आंखें मुद्दे बैठे हैं। टूटी नहर की मरम्मत नहीं की जा रही। इन किसानों का कहना है कि फसल लगाए जाने के लिए अभी पानी की बहुत आवश्यकता होने पर विभाग की ओर से अनदेखी की जा रही हैँ। किसान रोशन लाल सा कहना है कि अभी तक सिंचाई विभाग सीमा के अंतिम छोर तक नहरी पानी की आपूर्ति नही कर पाया। हाल यह है कि टूटी नहरों को ठीक करने के लिए विभाग के अधिकारी ऐसी लगा कार्यालय में बैठकर अनदेखी कर रहे और किसान इस गर्मी में पानी की बूंद- बूंद के लिए तरस रहे हैँ। किसानों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर नहरों की सफाई करवाने पर मात्रा लीपापोती की गई हैँ। अगर विभाग ऐसे स्थान पर नहर को ठीक नहीं करवाया जा रहा यहां से नहर टूटने के कगार पर होने पर अनदेखी की गई। उन्होंने विभाग के अधिकारी क्या क्या कर रहे हैँ। किसानों ने कहा कि जव तक प्रशासन के नोटिस में नहीं लाया जाता तब तक अनदेखी की जाती है। एक और किसानों की आय दोगुणा किए जाने का नारा दिया जाता है दूसरी और किसानों को सुचारू रूप से नहरी पानी की आपूर्ति तक नहीं की जा रही। किसान भगवान सिंह का कहना है कि अगर टूटी नहर को ठीक नही किया जा रहा तो सीमा के अंतिम छोर तक किसानोें को नहरी पानी की आपूर्ति कैसे हो पाएगी। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग गहरी नींद में होने पर किसानों की अनदेखी की जा रही है।