{"_id":"61156a228ebc3efcdf2d38de","slug":"water-problem-billawer-news-jmu2414575138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलावर के 95 प्रतिशत इलाकों में नहीं है सिंचाई की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलावर के 95 प्रतिशत इलाकों में नहीं है सिंचाई की व्यवस्था
विज्ञापन
धान की फसल को खाद देता एक किसान, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। उपमंडल के किसानों को धान की रोपाई का काम पूरा किए हुए लगभग एक महीना हो गया है। इन दिनों ज्यादातर किसानों को खेतों में धान की फसल को यूरिया खाद देते हुए देखा जा सकता है। लेकिन, उपमंडल के लगभग 95 प्रतिशत इलाकों में सरकार ने सिंचाई की व्यवस्था नहीं की है। इससे किसान सिर्फ बारिश पर ही निर्भर हैं।
किसान धर्मपाल ने बताया कि इलाके में हर दिन बारिश का दौर जारी है, जो धान की फसल के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन, जब बारिश नहीं होती है, तो फसल के बर्बाद होने का डर लगा रहता है। किसान बिशन दास आर्या ने बताया कि धान की फसल की अच्छी पैदावार के लिए इन दिनों किसान खेतों में लगाई फसल को यूरिया खाद दे रहे हैं। किसान देवेंद्र सिंह ने कहा कि उपमंडल के लगभग 95 प्रतिशत इलाकों में सरकार ने सिंचाई की व्यवस्था नहीं की है। इसके चलते किसान केवल बारिश के पानी पर ही निर्भर हैं। किसान गिरधारी लाल ने कहा कि अगर मौसम सही रहता है, तो फसल की पैदावार कई बार अच्छी हो जाती है।
किसान जयवर्धन सिंह ने कहा कि दूरदराज इलाकों में कृषि संबंधित उपकरण नहीं पहुंच पाते। इसलिए, ज्यादातर किसान अपने पूर्वजों के बताए तरीकों से ही खेती करते हैं। किसानों ने सरकार से मांग की है कि जिन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई है, उन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था की जाए, जिससे किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकें।