{"_id":"65ee34c4102695e7ca044874","slug":"water-crisis-rspura-news-c-274-1-rsp1001-100766-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आल्हा में ठप जलापूर्ति से 7 हजार लोग परेशान, 10 दिन में जला तार नहीं बदल पाया विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आल्हा में ठप जलापूर्ति से 7 हजार लोग परेशान, 10 दिन में जला तार नहीं बदल पाया विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-आज पानी की सप्लाई शुरू न होने पर तहसील कार्यालय घेरने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। ब्लॉक अरनिया के मॉडल गांव आल्हा में दस दिन से पीने के पानी की आपूर्ति बंद है। इसके चलते गांव की करीब सात हजार आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है। रोजाना लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं, जबकि जल शक्ति विभाग 10 दिन में ट्यूबवेल की जली केबल तार को नहीं बदला पाया है। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि मामूली सी बिजली का तार जलने से 10 दिन से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। जल शक्ति विभाग इस मामले में लापरवाह रवैये अपना रहा है। विभाग के अधिकारी को फोन करने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो पाया है। जल शक्ति विभाग के एईई को फोन किया जा रहा है। लेकिन उनकी तरफ से निरंतर फोन नहीं उठाया जा रहा है।
पंचायत आल्हा के पूर्व उप सरपंच लवली सिंह ने बताया कि जल शक्ति विभाग के अधिकारी को कई बार फोन किया, लेकिन निरंतर फोन काट दिया गया। समस्या दूर करने के लिए विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे हैं। सोमवार तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई तो तहसील कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
लोगों की मांग-तहसीलदार लें संज्ञान
पंचायत आल्हा निवासी अनीता देवी और आशा देवी ने बताया कि 10 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं होने से रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है। मांग की कि तहसीलदार को इस मुद्दे पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। वहीं, संसार चंद ने बताया कि मामूली सी केबल तार जलने से पानी की सप्लाई बंद है। ऐसी छोटी सी समस्या का 10 दिन में समाधान नहीं हो पाया है।
कोट
बिजली की केबल तार जलने से ट्यूबवेल नहीं चल रहा है। उसे तत्काल दुरुस्त करवा दिया जाएगा। उसके अलावा ट्यूबवेल के पानी में रेत आ रही है। रेत की समस्या को हल करने के लिए ग्राउंड वाटर विभाग को अवगत करवा दिया है। केबल तार ठीक होने के बाद भी पानी की आपूर्ति होने में समय लग सकता है। फिलहाल सोमवार को जेई को क्षेत्र का दौरा करने के लिए कहा है।
विकास गुप्ता, एईई, जल शक्ति विभाग, अरनिया