फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Water Crisis

शहर में बढ़ने लगी पानी की डिमांड

विज्ञापन
Water Crisis
जम्मू। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही शहर में पानी की डिमांड भी काफी बढ़ गई है। हालत यह है कि, नलों में कम प्रेशर से पानी आ रहा है। पानी आने की समयावधि भी धीरे-धीरे घटना शुरू हो गई है। इस कारण लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो रही है। बख्शी नगर, रेशमघर कालोनी, पुराने शहर के अलावा सैनिक कालोनी, नानक नगर, कुंजवानी में भी पानी कम प्रेशर से आया है। कुछ जगहों पर नलों में पानी ही नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

पीएचई विभाग के अनुसार शहर में पानी की डिमांड बढ़ती जा रही है। बिजली गुल रहने के कारण भी समस्या हो रही है। टैकों की मोटर नहीं चल पा रही है। इस कारण 54 जीएमडी की जगह 45 जीएमडी पानी की ही आपूर्ति हो रही है। इस कारण भी पानी की कमी आ रही है। हालांकि, अभी तक पीएचई विभाग पानी की आपूर्ति करा रहा है। जहां पर दिक्कतें आ रही हैं, उन इलाकों में टैंकर भी भेजे जा रहे हैं। एक्सईएन आरके महाजन ने कहा कि सैनिक कालोनी में लोगों को पानी के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। यहां पर जल्द ही समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed