{"_id":"5ebc47fc8ebc3e9091406d30","slug":"water-crisis-jammu-city-news-jmu209863962","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान में बढ़ोतरी के साथ शहर में सताने लगी पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान में बढ़ोतरी के साथ शहर में सताने लगी पेयजल किल्लत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही शहर में पानी की मांग में भी इजाफा हुआ है। पानी की मांग बढ़ने के कारण पीएचई विभाग को पानी की आपूर्ति करना मुश्किल हो रहा है। कुछ जगहों में हालत यह है कि लाइनें लंबी होने के कारण नलों में पानी कम प्रेशर से पहुंच रहा है। एक बाल्टी पानी भरने में दस से 15 मिनट तक लग रहे हैं। इस कारण लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो रही है।
सैनिक कालोनी में पेयजल किल्लत विकराल रूप धारण कर चुकी है। नलों से बूंद-बूंद पानी ही आ रहा है। बुधवार को पानी सप्लाई करने वाली लाइनों की जांच की गई है और अधिकारियों ने पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा बख्शी नगर, रेशमघर कालोनी, कृष्णा नगर, शिव नगर समेत अन्य इलाकों में पानी कम प्रेशर से आ रहा है। इस कारण लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो रही है। रेशमघर कालोनी में भी पानी का प्रेशर न होने के कारण लेेग परेशान रहे। बाद में शिकायत करने पर दोबारा पानी की आपूूर्ति की गई। इसके बाद ही लोगों की जरूरत पूरी हो पाई। विभाग के अनुसार 54 जीएमडी पानी की सप्लाई की जा रही है, जबकि इसकी मांग 70 जीएमडी तक पहुंच गई है। विभाग के पास 64 जीएमडी पानी की क्षमता है।
पेयजल संकट झेल रहे स्थानों पर अब टैंकरों से होगी आपूर्ति
पीएचई विभाग के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी के कारण पानी की मांग बढ़ गई है। जिन जगहों में पेयजल संकट होगा। वहां पर टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा। विभाग के पास 90 से ज्यादा टैंकर हैं। इसके अलावा प्राइवेट टैंकरों की सहायता भी ली जाएगी। अभी तक कुछ जगहों में ही पानी की किल्लत सामने आ रही है। समस्या का निदान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
ट्यूबवेल का जलस्तर गिरा
डिवजिन दो में सैनिक कालोनी के पास लगे ट्यूबवेल में पानी का स्तर नीचे गिर गया है। इस कारण पानी के साथ रेत आ रही है। इस कारण भी लोग पानी नहीं पी रहे हैं। लोगों को जरूरत पूरी करने के लिए बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
जल संकट की शिकायतों का निदान किया जा रहा है। सैनिक कालोनी समेत अन्य जगहों में पेयजल की आपूर्ति की गई है। पेयजल किल्लत वाली जगहों का दौरा किया गया है।
आरके महाजन, एक्सइएन, पीएचई