{"_id":"666f7c1a2b6902e86002cb86","slug":"water-crisis-in-city-due-to-powercut-jammu-news-c-10-jam1008-382340-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छुट्टी का मजा किरकिरा, बिजली कट व पानी की किल्लत ने चैन छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छुट्टी का मजा किरकिरा, बिजली कट व पानी की किल्लत ने चैन छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्लौड़ा, त्रिकुटा नगर, ग्रेटर कैलाश, कुंजवानी, पुराना शहर सहित बस स्टैंड में जल संकट गहराया, टैंकर से आपूर्ति
- शनिवार रात राजपुरा चुंगी में ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़े, बिजली रही गुल, अन्य इलाकों में हालात ऐसे ही रहे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली कटौती के कारण रविवार को छुट्टी वाले लोगों के खूब पसीने छूटे। वहीं, पानी के लिए भी हाहाकार मचा रहा। शहर के प्लौड़ा, त्रिकुटा नगर, ग्रेटर कैलाश, कुंजवानी, पुराना शहर, बस स्डैंड, राजपुरा चुंगी सहित कई इलाकों में पानी की किल्लत रही। हालात यह रहे कि लोगों को निजी तौर पर टैंकर मंगवाने पड़े हैं। ट्यूबवेल का जलस्तर तापमान बढ़ने के कारण कम हो गया है। इस कारण आपूर्ति बाधित हो रही है।
ग्रेटर कैलाश, कुंजवानी और पुराने शहर के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति 20 से 25 मिनट तक ही हो पाई है। इसी तरह वेयरहाउस, भगवती नगर सहित अन्य इलाकों में भी 25 से 30 मिनट तक ही पानी मिला है। जल शक्ति विभाग के अनुसार बिजली कट के कारण मोटरें बंद हो रही हैं। कहीं पर वोल्टेज कम या ज्यादा होने के कारण मोटरें जल रही है। मोटरों को बदलने पर काम चल रहा है। बिजली समस्या का निदान होने के बाद पानी की आपूर्ति सुचारू हो पाएगी।
इसी तरह राजपुरा चुंगी में शनिवार रात को ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए। इससे रातभर बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा केनाल रोड, भगवती नगर में भी फ्यूज उड़ते रहे और दिन में भी लोग परेशान हुए। लोगों को मजबूरन घरों से बाहर आकर खुली जगहों में समय व्यतीत करना पड़ा। जैसे-जैसे पारा बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे बिजली की मांग बढ़ रही है। आपूर्ति 1100 मेगावाट तक हो रही है जबकि मांग दिन में 1500 मेगावाट से ज्यादा की है। जैसे ही एसी, कूलर और अन्य उपकरण चल रहे हैं, तो लोड बढ़ने से फ्यूज उड़ रहे हैं।
विज्ञापन
कोट
बिजली लोड बढ़ने से फ्यूज उड़ रहे हैं। जहां से शिकायत आ रही है, वहां पर समाधान किया जा रहा है। लोड कम होने पर ही स्थायी समाधान हो सकेगा।
- अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन
कोट
बिजली कटौती के कारण दिक्कत आ रही है। वोल्टेज समस्या के कारण भी पानी आपूर्ति करने में दिक्कत आ रही है। बिजली कट कम होने पर समाधान होगा।
संदीप गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग