{"_id":"59fc65544f1c1b87698b91b8","slug":"water-and-light-problem-may-increase-to-construction-udhampur-chinaini-forelane","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर-चिनैनी फोरलेन निर्माण कार्य से करना पड़ सकता है बिजली, पानी के संकट का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर-चिनैनी फोरलेन निर्माण कार्य से करना पड़ सकता है बिजली, पानी के संकट का सामना
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 03 Nov 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर से लेकर चिनैनी नाशरी टनल तक चल रहे फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के चलते आने वाले दिनों में लोगों को बिजली, पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा बीएसएनएल की लैंडलाइन सेवा भी प्रभावित हो सकती है। जल्द ही पीएचई व पीडीडी विभाग अपनी लाइन को शिफ्ट करने को लेकर तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
करीब डेढ़ वर्ष से उधमपुर से लेकर चिनैनी नाशरी टनल तक फोर लेन राजमार्ग का निर्माण करने का काम जोरों से चल रहा है।
इस निर्माण कार्य के चलते शहर के जखैनी, भारत नगर के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, क्योंकि निर्माण कार्य के दौरान पीएचई विभाग की पाइपें क्षतिग्रस्त हो गई थी। पीएचई को भी इसको स्थानांतरित करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अब जखैनी से लेकर चिनैनी नाशरी टनल तक पाइपें व बिजली की केबल को स्थानांतरित करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके कार्य के कारण डुबडूबा बस्ती, बलीनाला, मोड़, थर्ड, समरोली व अन्य इलाकों में बिजली व पानी की सप्लाई कुछ दिन प्रभावित होगी और कुछ दिन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिला विकास आयुक्त उधमपुर ने भी पीएचई और पीडीडी को लाइनों के स्थानांतरित करने को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा बीएसएनएल की लैंडलाइन सेवा भी प्रभावित होगी। वर्तमान समय तो राजमार्ग के किनारे पर बीएसएनएल की केबल को लटके हुए देखा जा सकता है। एक तरफ बीएसएनएल की केबल लटकी है और दूसरी तरफ फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन