फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Was India made to talk Kashmir in Bangkok? Omar

उमर ने पूछा, बैंकाक में कश्मीर मुद्दे पर भारत ने पाक से बात की?

Mon, 07 Dec 2015 08:50 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
Was India made to talk Kashmir in Bangkok? Omar

रियासत के  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भाजपा से पूछा है कि हाल में ही में हुई एनएसए स्तर की बैठक में कश्मीर पर बातचीत हुई है कि नहीं। भाजपा को इस बारे में स्पष्ट करना चाहिए।

विज्ञापन


उमर ने यह जवाब भाजपा के उस बयान पर मांगा है कि जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान बातचीत में रुकावट पैदा कर रहा है। उमर ने पूछा, ‘थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दोनों देशों के बीच जम्मू-कश्मीर पर बातचीत हुई है कि नहीं, यह बात भाजपा बताए।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली अपनी पार्टी की पोजीशन साफ करें कि बैठक में जम्मू-कश्मीर पर चर्चा हुई है कि नहीं।’ गौरतलब है कि हाल ही में मुस्तफा कमाल के विवादित बयान कि भारत और पाकिस्तान दोनों देश कश्मीरियों से प्यार नहीं करते, को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने नेकां से पूछा था कि वह जम्मू-कश्मीर पर अपना मत स्पष्ट करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर से कोई प्यार नहीं करता

Was India made to talk Kashmir in Bangkok? Omar

अब्दुल्ला का ये कमेंट बीजेपी प्रवक्ता के उस बयान के दो दिन बाद आया है जब उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस से पूछा था कि वो जम्मू कश्मीर पर अपना मत साफ करे।

एनसी नेता और अब्दुल्ला के अंकल मुस्तफा कमाल ने दो दिन पहले ही कहा ‌था कि भारत ना पाकिस्तान कश्मीर को कोई प्यार नहीं करता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच पिछले सप्ताह कोप-21 सम्मेलन पेरिस में मुलाकात हुई थी। वहीं दोनों देशों के एनएसए और विदेशी सचिव के बीच बैंकाक में कल ही बात हुई थी। वहीं अब दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के इस सप्ताह के ‌आखिर में पाकिस्तान में मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed