उमर ने पूछा, बैंकाक में कश्मीर मुद्दे पर भारत ने पाक से बात की?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भाजपा से पूछा है कि हाल में ही में हुई एनएसए स्तर की बैठक में कश्मीर पर बातचीत हुई है कि नहीं। भाजपा को इस बारे में स्पष्ट करना चाहिए।
उमर ने यह जवाब भाजपा के उस बयान पर मांगा है कि जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान बातचीत में रुकावट पैदा कर रहा है। उमर ने पूछा, ‘थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दोनों देशों के बीच जम्मू-कश्मीर पर बातचीत हुई है कि नहीं, यह बात भाजपा बताए।
भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली अपनी पार्टी की पोजीशन साफ करें कि बैठक में जम्मू-कश्मीर पर चर्चा हुई है कि नहीं।’ गौरतलब है कि हाल ही में मुस्तफा कमाल के विवादित बयान कि भारत और पाकिस्तान दोनों देश कश्मीरियों से प्यार नहीं करते, को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने नेकां से पूछा था कि वह जम्मू-कश्मीर पर अपना मत स्पष्ट करे।
कश्मीर से कोई प्यार नहीं करता
अब्दुल्ला का ये कमेंट बीजेपी प्रवक्ता के उस बयान के दो दिन बाद आया है जब उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस से पूछा था कि वो जम्मू कश्मीर पर अपना मत साफ करे।
एनसी नेता और अब्दुल्ला के अंकल मुस्तफा कमाल ने दो दिन पहले ही कहा था कि भारत ना पाकिस्तान कश्मीर को कोई प्यार नहीं करता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच पिछले सप्ताह कोप-21 सम्मेलन पेरिस में मुलाकात हुई थी। वहीं दोनों देशों के एनएसए और विदेशी सचिव के बीच बैंकाक में कल ही बात हुई थी। वहीं अब दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के इस सप्ताह के आखिर में पाकिस्तान में मिलने की संभावना है।