फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Wanted criminal Bachchu Don dies, Mushtaq Ali in police encounter

Jammu: बच्चू डॉन मुठभेड़ में ढेर, पंजाब से लाए जा रहे वांटेड क्रिमिनल मुश्ताक अली ने किया था पुलिस पर हमला

Tue, 22 Apr 2025 12:12 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 22 Apr 2025 12:12 PM IST
सार

पंजाब से जम्मू लाए जा रहे वांछित अपराधी मुश्ताक अली उर्फ बच्चू डॉन ने पुलिस पर हमला किया, जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Wanted criminal Bachchu Don dies, Mushtaq Ali in police encounter
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू पुलिस द्वारा पंजाब से लाए जा रहे वांछित अपराधी मुश्ताक अली उर्फ राज अली उर्फ बच्चू डॉन की मौत पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हो गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी को जम्मू लाया जा रहा था, इसी दौरान उसने पुलिस पर अचानक हमला कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान किकरी मोड़, बाड़ी ब्राह्मण निवासी के रूप में की गई है। आरोपी कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और पंजाब से हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन

यह घटना पुलिस थाना बिश्नाह में दर्ज की गई है। साथ ही, जिलाधिकारी (डीएम) जम्मू ने मृतक के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड बनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे न्यायपूर्ण और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है और कार्रवाई कानून के अनुसार की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Wanted criminal Bachchu Don dies, Mushtaq Ali in police encounter
मोर्चरी के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए वांछित अपराधी मुश्ताक अली उर्फ राज अली उर्फ बच्चू डॉन का पोस्टमार्टम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज  जम्मू में किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से डॉक्टरों के एक विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है जो पोस्टमार्टम प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है।

मोर्चरी के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। सुरक्षाकर्मी मौके पर मुस्तैद हैं और आसपास के इलाके में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed