फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suspicious death of youth in Jammu's Tubwell Park

Jammu: झूले से लटका मिला शव, ट्यूबवेल पार्क में युवक की संदिग्ध मौत, पास से पिस्टल बरामद; इलाके में मचा हड़कंप

Tue, 22 Apr 2025 11:26 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 22 Apr 2025 11:26 AM IST
सार

जम्मू के संजय नगर के ट्यूबवेल पार्क में एक युवक का शव झूले पर लटका मिला, पास से पिता की लाइसेंसी पिस्टल बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Suspicious death of youth in Jammu's Tubwell Park
ट्यूबवेल पार्क में युवक का शव मिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के संजय नगर क्षेत्र के ट्यूबवेल पार्क में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई, जब सैर के लिए पहुंचे लोगों ने झूले पर एक युवक का शव लटका देखा। शव के पास एक पिस्टल भी मिली है, जिसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पार्क में सुबह टहलने आए कुछ लोगों ने झूले से लाल रंग का कुछ बहते देखा। जब वे पास पहुंचे तो पाया कि वहां एक युवक का शव है और उससे खून बह रहा है। इसकी सूचना पुलिस को तुरंत दी ।

विज्ञापन




पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शव के पास एक लाइसेंसी पिस्टल भी मिली है, जो मृतक के पिता की बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि पिस्टल शव के ऊपर ही रखी हुई थी। पुलिस ने मृतक की पहचान डिग्याना निवासी सूर्यांश चौधरी के रूप में की है। पुलिस जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या कोई साजिश है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed