{"_id":"60ca62fa8ebc3e3231330daf","slug":"waether-jammu-news-jammu-city-news-jmu2374733104","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में बारिश-ओलावृष्टि, फलों व फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में बारिश-ओलावृष्टि, फलों व फसलों को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/श्रीनगर। मानसून की दस्तक के साथ जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। जिला राजोरी के कई हिस्सों में बुधवार की शाम अचानक बदले मौसम के बीच बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे बागवानी की फसलों को नुकसान हुआ है। कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश से ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3-7 डिग्री तक नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन आगामी दिनों में लगभग मौसम साफ रहेगा, जिससे तपिश बढ़ सकती है।
कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। पिछले 2-3 दिन से घाटी के पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में रुक रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। पर्यटन स्थल गुलमर्ग, पहलगाम के साथ अन्य कई ऊपरी इलाकों में बुधवार भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। कश्मीर में ठंडी हवाएं चल रही हैं। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री गिरकर 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का तापमान 20.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.9 और गुलमर्ग में दिन का तापमान 15.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। सुबह लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान होंगे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। हालांकि गर्मी से कुछ राहत रही। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री गिरकर 32.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 25.4, बटोत में 24.7, कटड़ा में 28.5, भद्रवाह में 24.7, लेह में 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
--------जम्मू का तापमान
अधिकतम 32.0
न्यूनतम 24.5
सूर्योदय 05.25
सूर्यास्त 07.41
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।