फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   waether

कश्मीर में बारिश और ओलावृष्टि, जम्मू में रात को झमाझम बारिश

विज्ञापन
waether
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कश्मीर में वीरवार दोपहर बाद कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से ठंडक का फिर अहसास हुआ है। जम्मू में भी सुबह हल्की बूंदाबांदी और रात को झमाझम बारिश पारे में गिरावट आई है। संभाग के अन्य हिस्सों में बादलों के छाए रहने से तपिश का अहसास कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी 20 जून तक कुछ इलाकों में प्री मानसून की बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में बुधवार रात के बाद वीरवार को भी सुबह हल्की बारिश हुई। सुबह ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी। दोपहर तक हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया। शहर के अधिकांश बाजारों में गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं, जिससे बाजारों से पहले ही खरीदारों की रौनक गायब है।
विज्ञापन

जम्मू में 3.1 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में पारा 29.8, बटोत में 31.7, कटड़ा में 35.6 और भद्रवाह में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम पारा 31.2, पहलगाम में 26.2 और गुलमर्ग में 20.5 डिग्री है। लेह में 23.0 और कारगिल में 28.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed