फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Voting for the first phase of assembly elections in Jammu and Kashmir will begin at 7 am on Wednesday

Jammu-Kashmir Elections 2024 : लोकतंत्र का महापर्व आज, 10 साल बाद पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से

Wed, 18 Sep 2024 12:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 18 Sep 2024 12:29 AM IST
सार


कश्मीर संभाग के 16 और जम्मू संभाग के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 219 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 23.27 लाख मतदाता करेंगे। प्रदेश में 3276 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन
Voting for the first phase of assembly elections in Jammu and Kashmir will begin at 7 am on Wednesday
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंच तैयार है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आज सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। जिन मतदान केंद्रों पर आखिरी समय तक भी मतदाताओं की कतारें होंगी तो वहां मतदान समय अवधि बढ़ाने का प्रावधान रहेगा।

विज्ञापन


कश्मीर संभाग के 16 और जम्मू संभाग के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 219 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 23.27 लाख मतदाता करेंगे। प्रदेश में 3276 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन

कश्मीर संभाग में अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम, जम्मू संभाग में डोडा, रामबन और किश्तवाड़ जिले में मतदान होगा। कश्मीर संभाग के पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डीएच पोरा, कुलगाम, देवसर, डोरू, कोकरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम और जम्मू संभाग में इंद्रवाल, किश्तवाड़, पाडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल में मतदान होगा।

नवीनतम मतदाता सूची के तहत 23,27,580 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 11,76,462 लाख पुरुष, 11,51,058 लाख महिला और 60 थर्ड जेंडर शामिल हैं। 5.66 लाख युवा मतदाता हैं। इसमें 18 से 29 वर्ष की आयु के बीच 5.66 लाख, 18 से 19 वर्ष की आयु के 1,23,960 लाख मतदाता शामिल हैं। इनमें से 10,261 पुरुष और 9,329 महिलाएं पहली बार मतदान करेंगे। इसी तरह 28,309 दिव्यांग व्यक्ति (पीडब्यूडी) और 85 वर्ष से अधिक आयु के 15,774 मतदाता पात्र हैं।

विज्ञापन

अनंतनाग जिले में 64 उम्मीदवार, पुलवामा जिले में 45, डोडा जिले में 27, कुलगाम जिले में 25, किश्तवाड़ जिले में 22, शोपियां जिले में 21, रामबन जिले में 15, किश्तवाड़ जिले में 48, इंदरवाल विधानसभा क्षेत्र में 9, किश्तवाड़ विधानसभा क्षेत्र में 7, पाडर-नागसेनी विधानसभा क्षेत्र में 6, डोडा जिले में भद्रवाह विधानसभा क्षेत्र में 10, डोडा विधानसभा क्षेत्र में 9, डोडा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। रामबन जिले में रामबन विधानसभा क्षेत्र में 8, बनिहाल विधानसभा क्षेत्र में 7, पुलवामा जिले में पंपोर विधानसभा क्षेत्र में 14, त्राल विधानसभा क्षेत्र में 9, पुलवामा विधानसभा क्षेत्र में 12, राजपोरा विधानसभा क्षेत्र में 10, शोपियां जिले में जैनपोरा विधानसभा क्षेत्र में 10, शोपियां विधानसभा क्षेत्र में 11, कुलगाम जिले में डीएच पोरा विधानसभा क्षेत्र में 6, कुलगाम विधानसभा क्षेत्र में 10 और देवसर विधानसभा क्षेत्र में 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। अनंतनाग जिले में डोरू विधानसभा क्षेत्र में 10, कोकरनाग (एसटी) विधानसभा क्षेत्र में 10, अनंतनाग पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 9, अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र में 13, श्रीगुफवारा-बिजबिहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 3, शांगस-अनंतनाग पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 13, पहलगाम विधानसभा क्षेत्र में 6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

किस विधानसभा क्षेत्र में कितने मतदाता
डोडा जिले में तीन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3,10,613 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 1,60,057 पुरुष, 1,50,521 महिलाएं और 8 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 534 मतदान केंद्र हैं।

अनंतनाग जिले में सात विधानसभा क्षेत्रों में 6,67,843 मतदाता हैं, जिनमें 3,36,200 पुरुष, 3,31,639 महिलाएं और 4 ट्रांसजेंडर हैं। जिले भर में 844 मतदान केंद्रों का एक व्यापक नेटवर्क स्थापित किया गया है।

रामबन जिले में दो विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,24,214 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1,16,019 पुरुष मतदाता, 1,08,193 महिला मतदाता और 1 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। यहां कुल 365 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

शोपियां जिले को दो विधानसभा क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जिसमें कुल 2,09,062 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 1,04,894 पुरुष, 1,04,161 महिलाएं और 7 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 251 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

पुलवामा जिले में कुल 4,07,637 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें चार विधानसभा क्षेत्रों में 2,02,475 पुरुष, 2,05,141 महिलाएं और 21 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। जिले में 481 मतदान केंद्र बनाए हैं।

कुलगाम जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें 3,28,782 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 1,64,852 पुरुष, 1,63,917 महिला और 13 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। यहां 372 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। तीन विधानसभा क्षेत्रों वाले किश्तवाड़ जिले में कुल 1,79,374 मतदाता हैं, जिनमें 91,935 पुरुष और 87,435 महिला और 4 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिले भर में 429 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। कुल 302 शहरी और 2974 ग्रामीण मतदान केंद्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed