फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   voters registration to begin in october again

छूटे मतदाता अक्तूबर में होंगे सूची में शामिल

Sun, 24 Aug 2014 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 24 Aug 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
voters registration to begin in october again

अगर आपका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है तो चिंता की कोई बात नहीं है। कांटिनयूशन एंड अपडेशन प्रक्रिया अभी बाकी है। जो मतदाता किसी भी कारणवश मतदाता सूचियों में नाम शामिल नहीं करवा पाए हैं, उनके लिए चुनाव आयोग की तरफ से यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


जम्मू नगर निगम चुनाव सेल, डीसी कार्यालय चुनाव सेल, मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय बाहु प्लाजा और चुनाव संबंधित अन्य चुनाव सेल में ऐसे लोगों का आना जारी है, जो किसी कारणवश मतदाता सूचियों में नाम शामिल नहीं करवा पाए हैं। ऐसे मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए चुनाव आयोग ने यह रास्ता निकाला है।
विज्ञापन


सह चुनाव अधिकारी जय कुमार शर्मा के अनुसार इस समय दस्तावेजों की स्कैनिंग का काम चल रहा है। ऐसे में नये फार्म नहीं लिए जा सकते लेकिन पहली अक्तूबर को जब पहली मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी, उसके बाद जो लोग रह चुके हैं, वे फार्म नंबर 6 भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फार्म बीएलओ के पास जमा न करवा कर विधानसभा के संबंधित ईआरओ अथवा एईआरओ के पास जमा करवाना होगा। इसे कांटिनयूशन एंड अपडेशन प्रक्रिया का नाम दिया गया है। जिन लोगों को प्रसारित सूची में नाम और पते ठीक करवाने हैं, वे भी उस समय फार्म नंबर 8 भर कर दुरुस्ती करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed