फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vote appeal before hello tune in jammu kashmir

अब हैलो ट्यून से पहले सुनाई देगी ये ट्यून

Sun, 09 Nov 2014 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 09 Nov 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
vote appeal before hello tune in jammu kashmir

जनता अपने वोट का सही प्रयोग कर अपनी मर्जी की सरकार चुनने में अपनी बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती है। विशेष कर दूर दराज के पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करना जिला चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती रहेगा। इसे लेकर जिला चुनाव आयोग कई ठोस कदम उठाने जा रहा है।

विज्ञापन


राजोरी जिले की चार विधानसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाए जाने के मकसद से जिला चुनाव आयोग कई कदम उठाने जा रहा है। मोबाइल पर हैलो ट्यून सुनने से पहले वोट डालने की अपील सुननी पड़ेगी। इसे लेकर जिला चुनाव आयोग जिले में चल रही सभी मोबाइल कंपनियों से संपर्क कर रहा है। जल्द ही मोबाइलों पर यह सिस्टम शुरू हो जाएगा। इस बात की जानकारी उप जिला चुनाव अधिकारी एवं एडीसी सलीम मलिक ने दी।
विज्ञापन


मलिक ने बताया कि जिले में चुनाव प्रतिशत को बढ़ाने के मकसद से और भी कई ठोस कदम उठाने की योजना बनाई गई है। विशेष कर स्कूल और कालेज के विद्यार्थियों को वोट डालने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसे लेकर बहुत जल्द जिले के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ दूर दराज के क्षेत्रों में विशेष कर महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी और आशा वर्करों को घर-घर जाकर जागरूक करने के लिए प्रशिक्षत किया जा रहा है। इसके अलावा नुक्कड़ नाटकों और रोड शो के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही गैस सिलेंडरों पर पंफलेट लगा कर जागरूक करने के लिए भी रणनीति बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed