{"_id":"63b7186616ff2f7be61ba0f8","slug":"vollyball-competition-reasi-news-jmu275900575","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कालिका और हैरीकैन क्लब के बीच वॉलीबाल का फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कालिका और हैरीकैन क्लब के बीच वॉलीबाल का फाइनल आज
विज्ञापन
टास करवा वालीबाल प्रतियोगिता की शुरूआत करवाते हुए डीएसपी हेडकर्वाटर व वालीबाल एशोशिएसन के सदस्?
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। कस्बे के स्पोर्ट्स स्टेडियम में वीरवार को शुरू हुई दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को कालिका क्लब और हैरीकेन क्लब के बीच फाइनल मुकाबला होगा। वीरवार को लीग मैच के साथ ही सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कालिका क्लब जुड्डा ने सिटी क्लब रियासी को 28-26, 23-25, 15-10 से हराया। दूसरे मैच में हैरीकैन क्लब पौनी ने मामा क्लब जुड्डा को 24-26, 25-23, 15-12 से हराया। तीसरे मैच में सलाल की टीम ने पॉलिटेक्निकल कॉलेज को 25-12, 25-16 से मात दी। चौथे मैच में साइलांझन की टीम ने डिग्री कॉलेज पौनी को 25-17, 25-18 से पराजित किया।
इसके बाद पहला सेमीफाइनल सलाल और कालिका क्लब के बीच खेला गया। इसमें कालिका की टीम ने सलाल के खिलाड़ियों को सीधे दो सेट 25-16 व 25-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हैरीकैन क्लब ने साइलांझन क्लब को 25-17 व 25-22 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।
प्रतियोगिता की शुरूआत डीएसपी हेडक्वार्टर इफ्तिकार अहमद ने टॉस करवाकर की। परविंदर सिंह, राकेश शर्मा, रियाज अहमद, केशव सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। यह प्रतियोगिता जिला वॉलीबाल एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स कांउसिल व वॉलीबाल एसोसिएशन के सहयोग से करवा रही है। मौके पर जम्मू-कश्मीर वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव वीके शर्मा, कोच नरेश कुमार शर्मा, एसएचओ विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

वालीबाल प्रतियोगिता में एक मैच के दौरान लगाए गए शॉट का बचाव करते हुए खिलाडी।- फोटो : REASI
विज्ञापन