{"_id":"a41bcc7adc9119345315221466ccb399","slug":"volleyball-competition-organised-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल प्रतियोगिता का आगाज
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वालीबाल एसोसिएशन की ओर से वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को हाई स्कूल गुढा मुंढिया में किया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के पहले दिन 15 टीमों ने अपने को पंजीकृत करवाया। अब ये टीमें रविवार से मैदान पर अपना प्रदर्शन करेंगी।
प्रतियोगिता का आगाज करने के लिए आयोजित हुए कार्यक्रम में जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों को खेल के नियम बताए गए।
इसके साथ ही 15 टीमों के खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई। बाद में प्रतियोगिता के आयोजकों ने खिलाड़ियों के साथ इंट्रैक्शन मीट भी की।
इस मौके पर प्रधान मदनलाल तूफान ने कहा कि वालीबाल प्रतियोगिता हीरानगर क्षेत्र के लिए सबसे अहम है। तहसील के खिलाड़ियों ने इस में राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन
शक्ति पुंज संस्था के सचिव लुखविंदर ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने का कार्य सराहनीय है।