{"_id":"58e9e5384f1c1bfc5c5b3dad","slug":"voilence-in-kashmir-on-days-of-bypolls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में लोकसभा उपचुनाव के दौरान हिंसा, 6 की मौत 30 से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में लोकसभा उपचुनाव के दौरान हिंसा, 6 की मौत 30 से अधिक घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 09 Apr 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : फाइल फोटो
कश्मीर में लोकसभा चुनावों के बीच कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। जानकारी के मुताबिक कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट पर मतदान के बीच शहर के बाहरी इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। श्रीनगर के साथ साथ मध्य कश्मीर के बड़गाम में हिंसक प्रदर्शनों के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
बड़गाम में हिंसक प्रदर्शनों के बीच सुरक्षाबलों को हालात काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े और हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी है।सूत्रों के मुताबिक घाटी में लगातार जारी हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 6 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसा के हालातों के बीच कई इलाकों में सुरक्षाबलों पर पथराव की घटनाओं की खबर हैं। हिंसक प्रदर्शनों के दौरान एक महिला की हृदयगति रूकने से मौत हुई है। हालांकि अब तक इस सूचना की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
उमर अब्दुल्ला ने कहा- 20 साल में सबसे बुरे हालात
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : ANI
कश्मीर में हिंसा के हालातों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सरकार पर निशाना साधा है। उमर ने सरकार, केंद्र और चुनाव आयोग को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि मैं 20 वर्षों से राजनीति में हूं पर चुनाव और चुनाव प्रचार के दौरान इतने बुरे हालात कभी नहीं देखे। उमर ने कहा कि ये राज्य व केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की नाकामी है।